फेसबुक पर, रोवियो
ने अपने नये
गेम की झलक
दिखाई जिसमें शायद
एक ऐसे हरे
लालची सूअर की
कहानी है जो
एंग्री बर्ड्स के अंडे
चुरा लेता है।
रोवियो मोबाइल ने एक
और गेम उतारने
की योजना बनाने
के साथ ही
एंग्री बर्ड्स की विश्वव्यापी
लोकप्रियता का मजा
लेना जारी रखा
है। हालांकि, इस
बार रोवियो ने
एंग्री बर्ड्स को एक
दूसरे नजरिये से
दर्शाया है और
उनकी कहानी का
केंद्र बिंदु एक बुरा
हरा सू्अर है।
कंपनी ने इस
संबंध में ट्विटर
अकाउंट और फेसबुक
पेज पहले ही
जारी कर दिए
हैं जिनका नाम
है बैड पिग्गीज।





