Saturday, 26 January 2013
Monday, 21 January 2013
Monday, 17 December 2012
हर्बल-रंग कैसे बनाएं - How To Make herbal Colors at Home In Hindi
१) हरा रंग :
सामग्री: ५०० ग्रा अरारोट, ३०० ग्रा नीम की पत्ती, १०० ग्रा पुदीना पत्ती, २०-२५ तुलसी पत्ती, १/२ चम्मच हरा खाद्य रंग
विधि: नीम, पुदीना और तुलसी की पत्तियों को धूप में सुखा कर महीन पीस लेवें; १ से १.१/२ घंटे में सूख जाएँगी… सभी चीजों को अरारोट में मिला लेवें.
लीजिये………. हरा रंग तैयार है….
२) नारंगी रंग :
सामग्री: ५०० ग्रा महीन बेसन, ५०० ग्रा गेंदे के सूखे फूल, २-३ संतरों के छिलके, १/२ चम्मच नारंगी खाद्य रंग
विधि: गेंदा के फूल की पत्तियां अलग कर लेवें और धूप में सुखा लेवें; १ से १.१/२ घंटे में सूख जाएँगी; संतरे के छिलके बारीक बारीक करके धूप में सुखा लेवें;
इन्हें मिक्सी में पीस कर बेसन के साथ मिला लेवें….
लीजिये………. नारंगी रंग तैयार है….
३) लाल रंग :
सामग्री: ५०० ग्रा मैदा, १०० ग्रा चन्दन पावडर, ४ चुकंदर, १ चम्मच लाल खाद्य रंग
विधि: चुकंदर कद्दू कस करके धूप में सुखा लेवें और मिक्सी में महीन पीस लेवें
सब चीजों को एक साथ मिक्स कर लेवें
लीजिये………. खुशबूदार लाल रंग तैयार है….
४) बच्चों के लिए पिचकारी रंग : आजकल रंग बहुत ही निकृष्ट श्रेणी के आते हैं… अक्सर हम बच्चो को रंग खेलने से मना करते हैं… डरते हैं कि कहीं आँखों में या मुंह में न चला जाय…ऐसा हो गया तो बच्चे को तो तकलीफ होगी ही और त्योंहार का मज़ा भी किरकिरा हो जायेगा… इन सबसे बचने के लिए इस बार घर पर ही रंग बनायें और बच्चो को जम कर रंग खेलने देवें….
सामग्री एवं विधि: ४-६ चुकंदर बारीक काट कर मिक्सी में बारीक पीस लेवें और थोड़े से पानी में घोल कर छान लेवें, ३-४ चम्मच गुलाब जल भी मिला देवें …ये 10 लीटर पानी के लिए है…..
बस लीजिये…… बच्चो के लिए खुशबूदार पिचकारी लाल रंग तैयार है….. उन्हें पिचकारी भर भर कर खूब रंग खेलने देवें
ये है बच्चों का पिचकारी रंग…आप भी खेलें इनके संग….
होली खेलो सबके साथ… ख़राब रंगों को देदो मात…
Thanks & regards,
किञ्जल्क तिवारी
Subscribe to:
Posts (Atom)





